डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई ठिकानों पर हुए भीषण हूती हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की उड़ान (AI2243) को अरब सागर के ऊपर से वापस दिल्ली मोड़ दिया गया।
एअर इंडिया की फ्लाइट AI2243 दिल्ली से रवाना हुई थी और गुजरात के ऊपर से होते हुए दक्षिण की ओर अरब सागर के ऊपर से गुजर रही थी। पायलटों ने बाद में विमान को वापस मोड़ दिया और फिलहाल वह दिल्ली की ओर लौट रहा है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एअर इंडिया के अधिकारियों के हवाले से बताया कि एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 अक्टूबर तक रियाद से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।
किंग खालिद एयरपोर्ट बंद
बता दें कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं, इसी दौरान शहर के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा धमका हुआ। फ्लाइट-ट्रैकिंग सर्विस के अनुसार, धमाके बाद किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट फिर से बंद हो गया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 8 लोग घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी हूतियों ने ली है।
भारत ने गुरुवार को रियाद में आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमलों की निंदा करते हुए नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया।
भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की हम कामना करते हैं। हम सऊदी अरब साम्राज्य की जनता और सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं और उनके साथ खड़े हैं।’
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















