धनतेरस पर श्यामदेउरवा में लक्ष्मी प्रतिमाओं के नेत्रपट खुले:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ अनावरण, पंडालों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

0
0

धनतेरस पर दीपावली से पहले श्यामदेउरवा के बाजारों और कस्बों में रौनक बढ़ गई। शुक्रवार रात 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं के नेत्रपट खोले गए। आचार्य शुभम पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। इसके बाद अरुण पाण्डेय के पुत्र अभय पाण्डेय ने प्रतिमाओं के नेत्रपट खोले। अनावरण के बाद पंडालों में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। पंडालों में माता लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। धनतेरस पर कस्बे की दुकानों से लक्ष्मी जी की छोटी मूर्तियां, चित्र, कैलेंडर और पूजा सामग्री खरीदी गई। श्रद्धालुओं ने परिवार और बच्चों के साथ पूजा और सजावट का सामान खरीदा। आचार्य शुभम पाण्डेय ने बताया कि दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है। उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन प्रतिमाओं के नेत्रपट खोलने की परंपरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here