बस्ती में ग्रामीणों ने पकड़ा संदिग्ध चोर:रात में घर में घुसने की फिराक में था युवक,

0
0

बस्ती के गौर क्षेत्र की सुजिया ग्राम सभा में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध चोर को पकड़ा है। रात करीब 12 बजे ग्रामीणों ने उसे घर में घुसने की फिराक में देखा, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पिछले 15 दिनों से गौर क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं बढ़ गई थीं। इसी के चलते ग्रामीण रात में पहरा दे रहे थे। हाल ही में गोभिया ग्राम में दिनदहाड़े दो चोरियां हुई थीं, जिससे ग्रामीण पूरी तरह से सतर्क थे।

ग्रामीणों के अनुसार, संदिग्ध चोर रात में किसी घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। गांव के युवाओं ने उसे पकड़ लिया और उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

ग्राम प्रधान मोहम्मद कलाम की मदद से ग्रामीणों ने स्थानीय गौर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस संदिग्ध को थाने ले गई, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहम्मद कलाम, इरफान, साहिल, राजू, प्रकाश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।