बस्ती: सोशल मीडिया पर मां दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट..युवक गिरफ्तार, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

0
3

बस्ती में नवरात्रि के दौरान एक युवक ने इंस्टाग्राम पर मां दुर्गा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने आरोपी नीरज को पिपरा गौतम नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी बस्ती के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने सोमवार दोपहर 3:45 बजे आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(3) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की टिप्पणी से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती थी। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद मुस्तफा, हेड कांस्टेबल कुंवर बहादुर यादव और कांस्टेबल साहब कुमार शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।