बस्ती। प्रभारी निरीक्षक रूधौली विजय कुमार के नेतृत्व में थाना सभागार कक्ष मे उपस्थित लोगो को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रेरित किया गया तथा अच्छे कार्य करने वाले डिजिटल वारियर्स को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमे उस्मान खान आकाश कश्यप, इरशाद, गिरजासंकर, कमल, शब्बीर मोहम्मद, तौफीक खान, मो0 शाबीर, संजय कुमार, अमित मिश्रा उपस्थित रहे । जिनको डिजिटल वॉरियर्स के क्या काम होंगे जैसे अफवाहों को रोकना अफवाहों का खंडन करना सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज़ जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ते हैं उनका खंडन करना सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर ना करना पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक द्वारा जारी किए गाइडलाइन के अनुसार डिजिटल वॉरियर्स बनाए जा रहे हैं इसके साथ-साथ साइबर क्राइम जागरूकता जिसमें खास संबंधित बातों को बताते गया। तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930 थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403122 के बारे में जानकारी देते हुए किया गया जागरूक ।












