स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न से रुकेगा फ़र्जी मतदान, मज़बूत होगी लोकतंत्र की नींव – समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी

0
2660

स्वच्छ लोकतंत्र के लिए SIR जरूरी…, रुकेगा फर्जी मतदान,, मजबूत होगी लोकतंत्र की नींव! – समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी

SIR, एक ऐसा नाम जो ईमानदारी, सादगी और ज़मीन से जुड़े नेतृत्व का प्रतीक है। ये बाते मीडिया से बात करते हुए समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने बातई।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को टीकमपार गांव और टीकमपार वेलकम चौक पर सक्रिय रूप से लागू किया जा रहा है। यह अभियान उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर और विशेष चौपालों के माध्यम से आम जनता की मदद से मतदाता सूची को शुद्ध कर रहे हैं। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।

ग्रामीणों ने समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी के प्रयासों की सराहना की है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही एसआईआर प्रक्रिया की पूरी जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाने में समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का योगदान सराहनीय है।

समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य यह है कि गांव का कोई भी परिवार कागजी औपचारिकताओं या जानकारी के अभाव में पीछे न छूटे। उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर इन शिविरों का आयोजन किया है।