बस्ती/ – रुधौली विधानसभा क्षेत्र के पिपरपतिया निवासी एवं व्यवसायी मनोज चौधरी अपनी पत्नी चांदनी चौधरी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने लखनऊ पहुंचे। इस मुलाकात को रुधौली विधानसभा की राजनीति में अहम माना जा रहा है।
चांदनी चौधरी रुधौली विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र में सक्रिय तैयारियां कर रही हैं। पार्टी नेतृत्व से उनकी यह भेंट आने वाले समय में राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
गौरतलब है कि वर्तमान में रुधौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राजेन्द्र प्रसाद चौधरी मौजूदा विधायक हैं। ऐसे में चांदनी चौधरी की सक्रियता और अखिलेश यादव से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
हालांकि, मुलाकात के दौरान हुई बातचीत को लेकर पार्टी या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

















