दीपावली की खरीदारी के लिए गिलौला बाजार में भीड़ उमड़ी:देर शाम तक मिट्टी के दीये, मिठाइयां और पटाखे खरीदते रहे लोग; मुख्य मार्ग पर जाम लगा

0
0

श्रावस्ती के गिलौला बाजार में दीपावली की खरीदारी के लिए सुबह से लोगों की भीड़ जुटी। क्षेत्र के हजारों लोग खरीदारी करने पहुंचे और देर शाम तक दुकानों पर चहल-पहल रही। लोगों ने मिट्टी के दीये, फूल-मालाएं, फुलझड़ी, गोला, पटाखे, मिठाइयां, नए कपड़े और पूजा का सामान खरीदा। दीपक, सजावटी सामान और आतिशबाजी की दुकानों पर भीड़ रही। बाजार में भीड़ बढ़ने से मुख्य मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। खरीदारों और दुकानदारों के वाहनों के कारण राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हुई। लोग परिवार के साथ खरीदारी करते नजर आए। बाजार में दीपावली की रौनक रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here