श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर गुरुवार रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग गया। बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के उदयराज पुरवा निवासी करन मिश्रा (27), पिता विजय प्रताप मिश्रा और सौरभ मिश्रा (23), पिता ज्वाला प्रसाद मिश्रा बाइक से कटरा बाजार आए थे। गुरुवार रात दोनों घर लौट रहे थे। प्लैटिनम होटल के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों ने 102 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बलरामपुर रेफर किया गया।
और पढ़ें
›
परसिया में लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा हुई:श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीप जलाए, बच्चों और युवाओं ने फुलझड़ी जलाई और पटाखे फोड़े
›
दीपावली की खरीदारी के लिए विक्रमजोत बाजार में भीड़ उमड़ी:मिठाई, कपड़े और पूजा सामग्री की दुकानों पर रही भीड़; चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने गश्त की
›
अमरेभरिया में लोगों ने डीजे के साथ दीपावली मनाई:गणेश-लक्ष्मी की पूजा की, बच्चों ने डीजे पर डांस किया
