Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम मौसम 10 अक्टूबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम 10 अक्टूबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

0
1

नई दिल्ली। मौसम 10 अक्टूबर 2026: सुबह और शाम के समय गुलाबी सर्दी दस्तक देने लगी है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने टेंशन देने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने कल यानी 10 अक्टूबर को पूरे 23 राज्यों के लिए आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। दिल्ली, राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में तूफानी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट देख लेने की अपील की है। IMD ने किसानों के लिए फसल संबंधी चेतावनी जारी की है तो वहीं मछुआरों से आंधी-तूफान के दौरान समंदर में न जाने की अपील की है।

देश के 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 10 अक्टूबर को देश के 23 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के चलते किसानों की मुश्किले बढ़ सकती हैं।

दिल्ली NCR
दिल्ली(10 अक्टूबर: बूंदाबांदी के आसार): मौसम विभाग के पूर्वानुमान में दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के वक्त हल्की गुलाबी ठंड ने मौसम को और भी आकर्षक बना दिया है। कल यानी 10 अक्टूबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश(10 अक्टूबर: मूसलाधार बारिश का अलर्ट): कानपुर, आगरा, मेरठ, मिर्जापुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, रायबरेली और गोरखपुर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। लखनऊ में कल यानी 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

बिहार
बिहार(10 अक्टूबर: भारी बारिश की चेतावनी): मौसम विभाग के मुताबिक गोपालगंज, सिवान, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, सारण (छपरा), वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, कैमूर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और किशनगंज में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं, पटना में कल यानी 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान
राजस्थान(10 अक्टूबर: तेज हवा के साथ बारिश): बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के आसपास ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, कल यानी 10 अक्टूबर को जयपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश(10 अक्टूबर-हल्की से मध्य बारिश की चेतावनी): इंदौरा, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, बालाघाट, ग्वालियर और रायसेन में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। भोपाल में कल यानी 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल
हिमाचल(10 अक्टूबर-तेज बारिश की चेतावनी): बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में तूफानी बारिश की चेतावनी है। आंधी चलने का भी अलर्ट है। कल यानी 10 अक्टूबर को यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। वहीं, मनाली में कल यानी 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड(10 अक्टूबर-लैंडस्लाइड से सतर्क रहने का अलर्ट): हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, ऋषिकेश, कोटद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आंधी भी चल सकती है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, देहरादून में कल 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर(10 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जम्मू, अनंतनाग, बारामूला, उधमपुर, सोपोर, कठुआ, राजौरी, पुंछ और डोडा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कल यानी 10 अक्टूबर को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

तमिलनाडु
तमिलनाडु(10 अक्टूबर: तूफानी बारिश का अलर्ट): थेनी, तेनकासी, दिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, पेरम्बलूर, अरियालुर, तिरुचि, करूर, नमक्कल, इरोड और सलेम और मयिलादुथुराई में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, कल यानी 10 अक्टूबर को चेन्नई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat