गुवाहाटी। असम के पबितरा वन्यजीव अभयारण्य को 13 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। पर्यटकों के स्वागत के लिए अभयारण्य प्रबंधन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अभयारण्य में जीप सफारी की व्यवस्था की गई है। इसके तहत कुल 30 जीपें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनके माध्यम से पर्यटक अभयारण्य के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों का नजदीक से दीदार कर सकेंगे।
मोरीगांव जिले में स्थित पबितरा वन्यजीव अभयारण्य एक सींग वाले गैंडों के घनत्व के मामले में बड़ी आबादी के लिए प्रसिद्ध है। यह अभयारण्य देश-विदेश के पर्यटकों, प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीवों में रुचि रखने वाले लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।
अभयारण्य खुलने के साथ ही पर्यटक यहां जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। प्रबंधन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से आगामी पर्यटन सत्र में यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























