Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश किताबों की खराब छपाई की जांच करेगा NCERT, दोषियों पर होगी सख्त...

किताबों की खराब छपाई की जांच करेगा NCERT, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने अपनी पाठ्यपुस्तकों की छपाई की खराब गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों पर संज्ञान लिया। खासकर स्कूलों की कुछ किताबों में पाठ धुंधला व अस्पष्ट होने की शिकायतें मिली हैं।

परिषद ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा,”एनसीईआरटी ने छपाई की गुणवत्ता से जुड़ी चिंता पर संज्ञान लिया है। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है और प्राथमिकता के आधार पर इसकी जांच की जा रही है।

जिम्मेदार पाए जाने वाले किसी भी मुद्रक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनसीईआरटी हर बच्चे को स्पष्ट, पढ़ने योग्य और विद्यार्थियों के अनुकूल पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।” परिषद की यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल की ओर से कक्षा 10 की पाठ्यपुस्तकों में छपाई की खामियों को उजागर किए जाने के बाद हुई है।

जिंदल ने एक्स पर पोस्ट में कहा था,”मेरा बेटा कक्षा 10 में पढ़ता है। उसकी एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक देखने के बाद मैं छपाई की गुणवत्ता को लेकर बहुत चिंतित हूं। पाठ का आकार बेहद छोटा व धुंधला है और छपाई भी खराब है। इससे विद्यार्थियों को आराम से पढ़ने में कठिनाई होती है।”

उन्होंने कहा था,”एनसीईआरटी को समझना चाहिए कि इस तरह की खराब गुणवत्ता वाली पाठ्यपुस्तकों से स्कूली बच्चों की आंखों पर अनावश्यक जोर पड़ सकता है, सिरदर्द हो सकता है और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।”

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)