नगर थाना क्षेत्र के मैनहिया गांव में आबादी की जमीन के विवाद में पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा गया। दोनों घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पूर्णमासी पुत्र भग्गू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 नवंबर की शाम करीब 6 बजे गांव के बाहर उनके बेटे रामविलास को विपिन पुत्र रामशब्द, प्रमिला पत्नी काशीराम, उर्मिला पत्नी उमाकांत और शांति पत्नी रामशब्द ने घेर लिया। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज की और लात-घूंसों, मुक्कों व डंडों से हमला किया। मारपीट में रामविलास बेहोश हो गया।
पूर्णमासी ने बताया कि बेटे को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पिता-पुत्र के सिर और शरीर पर चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णमासी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जमीन के विवाद में पिता-पुत्र को पीटा:मैनहिया में चार लोगों पर केस दर्ज, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
BREAKING
NEWS
















