जमुनहा, श्रावस्ती। कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के नासिरगंज स्थित विंकटेश्वर महादेव शिव मंदिर बंबा घाट पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर में रामलीला मंचन के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। सोमवार से रामलीला का मंचन शुरू होग
.
मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं के भखला घाट पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। श्रद्धालु पवित्र स्नान के बाद विंकटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे।
मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
BREAKING
NEWS
















