गोडारी के धोबी पुरवा की सड़क कई जगह टूटी:ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी, बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे

0
0

श्रावस्ती के गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत गोडारी के मजरा धोबी पुरवा जाने वाली सड़क कई जगह टूट गई है। इससे इस रास्ते से आने-जाने वाले ग्रामीणों को रोज परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी रास्ते से गिलौला बाजार और दूसरी जगहों पर जाते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे बाइक सवारों को आने-जाने में दिक्कत होती है। कई बार बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाती है और लोग चोटिल हो जाते हैं।
स्थानीय निवासी अजय आर्य, पवन आर्य, विजय कुमार और हरिओम ने बताया कि मरम्मत नहीं होने से सड़क की हालत लगातार खराब हो रही है। काफी समय बीतने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here