Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश जगदौर सीएचसी के पास भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और बाइक की टक्कर...

जगदौर सीएचसी के पास भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, महराजगंज रेफर

 

 

**सिंदुरिया (महराजगंज):**

 

सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जगदौर (मिठौरा)के समीप तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत ने एक परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय महराजगंज रेफर कर दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमहौली पकड़ी नौनिया निवासी छोटकन कुमार (पुत्र रामकेवल) अपनी बाइक (**UP 56 AC 5658**) से सिंदुरिया के तरफ जा रहे थे जैसे ही वे जगदौर सीएचसी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बोलेरो (**UP 53 BR 1978**) से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

 

अस्पताल की दौड़ और पुलिस की कार्रवाई

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मानवता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और घायल छोटकन को आनन-फानन में **सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर (मिठौरा)** पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को भांपते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति में सुधार न होता देख बेहतर इलाज के लिए उन्हें **महराजगंज** रेफर कर दिया गया।

 

 

सूचना मिलते ही **सिंदुरिया पुलिस** मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोलेरो (**UP 53 BR 1978**) को अपने कब्जे (कस्टडी) में ले लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

 

रिपोर्ट:गजेन्द्र गुप्ता ,MNT न्यूज भारत