दिवाली नजदीक आते ही श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के बाजारों में दुकानें सजने लगी हैं। लोग भी घरों को सजाने की तैयारी कर रहे हैं।
.
बाजारों में रंग-बिरंगी लाइटें, झालरें, सजावटी सामान और पटाखे बिकने के लिए रखे जा रहे हैं। मिठाई की दुकानों पर भी तरह-तरह की मिठाइयां सजाई जा रही हैं।
दुकानदारों को उम्मीद है कि दिवाली नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी। बच्चे और युवा भी त्योहार की तैयारी में जुटे हैं।
और पढ़ें
लोग घरों की सजावट के लिए लाइटें, झालरें और दूसरे सामान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। शाम को बाजारों में रोशनी और सजावट दिखने लगी है।



