जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

0
7

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, शाखा प्रबन्धकों एवं वेंडरों को सहभागिता निभाते हुए लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

अधिक से अधिक ऋण आवेदन स्वीकृत कराकर लक्ष्य की पूर्ति की जाए-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सम्बन्धित अधिकारियों, शाखा प्रबन्धकों एवं वेंडरों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, शाखा प्रबन्धकों एवं व्यापारियों को सहभागिता निभाते हुए लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होने परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि योजना की प्रगति के लिए वेंडरों के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होने सभी बैंकों के शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक ऋण आवेदन स्वीकृत कराकर लक्ष्य की पूर्ति की जाए। बिना किसी ठोस कारण कोई भी आवेदन निरस्त न किया जाए। उन्होने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट मीटर के कारण जो भी बिल सम्बन्धी शिकायतें है, उनका प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी वेंडरों को निर्देश दिया कि ऋण स्वीकृति के उपरान्त इंस्टालेशन का कार्य समय से पूर्ण किया जाए। जिससे अधिक से अधिक जनपद वासियों को इस योजना से लाभान्वित किया जा सके। उन्होने यह भी कहा कि सभी जनपदवासी यूपीनेडा में पंजीकृत वेंडर के माध्यम से ही रूफटाप सोलर प्लांट लगवाएं और वेंडर का चयन ध्यानपूर्वक करें।
उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सोलर प्लांट लगवाने में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो इसके लिए जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी/उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव को नामित किया गया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, अग्रणी जिला प्रबन्धक जुगल किशोर, परियोजना अधिकारी यूपी नेडा, व्यापार मण्डल के दीनानाथ गुप्ता, समस्त बैंक शाखा प्रबन्धक एवं वेन्डर्स सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here