स्व-जनगणना के प्रचार-प्रसार हेतु विद्यालयों में निकाली गई जागरूकता रैली, दिलाई गई शपथ

0
8

श्रावस्ती,। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशानुसार स्व-जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं इसकी महत्ता से अवगत कराने के उद्देश्य से जनपद के परिषदीय विद्यालयों में आज विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा बैनर एवं जागरूकता संदेशों के साथ रैली निकाली गई तथा शिक्षकों द्वारा बच्चों को स्व-जनगणना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को स्व-जनगणना के प्रति जागरूक रहने तथा इसमें सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही विद्यालयों में अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत के द्वारा प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जनपद के समस्त विद्यालयों में किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। विशेष आकर्षण के रूप में बच्चों के द्वारा स्वयं तैयार किए गए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड रहे, जिन्हें छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों तथा जन-प्रतिनिधियों को भेंट किया। इन ग्रीटिंग कार्डों के माध्यम से अभिभावकों को स्व-जनगणना के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस पहल के माध्यम से बच्चों को जागरूकता अभियान से जोड़ने के साथ-साथ अभिभावकों एवं समाज के अन्य लोगों तक स्व-जनगणना का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। विद्यालयों के माध्यम से संचालित इस जनजागरूकता अभियान में शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की जिन्हें स्वगणना के संबंध मे शपथ भी दिलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here