बस्ती की ज्योति 100 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर:प्रयागराज की प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में हासिल किया स्थान

0
4

बस्ती की ज्योति गुप्ता ने प्रयागराज में हुई प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता की जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। वह आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती में कक्षा 12 की छात्रा हैं। प्रतियोगिता मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। ज्योति की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने उन्हें, टीम कोच और टीम मैनेजर को बधाई दी। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करना ज्योति की प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ज्योति आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदर्शन करेंगी। मंडल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रभाकर ओझा, अमित कुमार यादव, विवेक कुमार श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र गुप्ता, पूर्णिमा तिवारी और जोखू प्रसाद सहित जिले और मंडल के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने भी ज्योति को शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करना ज्योति की मेहनत, खेल के प्रति समर्पण और प्रशिक्षण का नतीजा है। उन्होंने कहा कि ज्योति की उपलब्धि दूसरी छात्राओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here