साऊंघाट ब्लॉक सभागार में बुधवार को बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों के साथ बैठक की। इसमें स्वगणना कार्यक्रम और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई।
बीडीओ ने बताया कि स्वगणना कार्यक्रम 16 से 30 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने सचिवों से ग्राम पंचायतों में बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक करने और माइक से प्रचार कराने को कहा।
बैठक में कायाकल्प योजना, फैमिली आईडी और कुपोषित बच्चों को पोषण देने के काम की समीक्षा हुई। बीडीओ ने अधूरे काम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन के लिए 21 से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलेगा। सचिवों से अभियान के लिए पहले से पत्रावलियां और जरूरी अभिलेख तैयार रखने को कहा गया।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सचिवों को ग्राम पंचायतों के मतदान बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। टूटे रैंप और अन्य कमियों को तुरंत ठीक कराने को कहा गया। काम में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एडीओ पंचायत सुभाषचंद्र, लालजी कन्नौजिया, राकेश पांडेय, राजकुमार उपाध्याय, रीता चौधरी, रमाकांत वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, श्वेता त्रिपाठी, रणविजय सिंह, अजय कुमार राना, मनोज वर्मा, सुशील चौधरी और सुभाषचन्द राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बीडीओ ने अधूरे कार्यो को पूरा करने का दिया निर्देश:साऊंघाट में स्वगणना, मनरेगा और मतदान बूथों की समीक्षा
और पढ़ें
›
नासिरगंज में पुलिस ने पैदल गश्त की:चौकी प्रभारी गौरव सिंह ने दीपावली से पहले बाजार और प्रमुख रास्तों का जायजा लिया
›
दीपावली से पहले घुघली बाजार में झालरें सजीं:दुकानों पर बढ़ी रौनक, घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोग खरीद रहे लाइटें
›
रामलीला में राम कलेवा का मंचन हुआ:श्रावस्ती के मुश्काबाद बाजाजोत में महिलाओं ने गाईं पारंपरिक गारी
