बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ टिनिच निवासी 17 साल के अनुराग कुमार की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनुराग दोपहर करीब 1:30 बजे आर-वन-5 बाइक से घर से चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अनुराग सड़क पर पड़ा दर्द से कराहता रहा। सूचना पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। किशोर की मौत से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार की टक्कर से किशोर की मौत:बस्ती में बाइक से जा रहा था, ड्राइवर कार लेकर फरार
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में नवजात की मौत, चार अरेस्ट:निजी अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, हॉस्पिटल सील
›
महराजगंज में लक्ष्मी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन:त्रिमुहानी घाट पर श्रद्धालुओं ने पूजा के बाद प्रतिमाएं विसर्जित कीं, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
›
बस्ती में मां लक्ष्मी की मूर्तियों का विसर्जन:असनहरा ,नरखोरिया ,दुबौली, सहित कई गांवों में निकली शोभायात्रा
