दद्दन मिश्रा ने एसएसबी जवानों के साथ दीपावली मनाई:चेक पोस्ट सुइयां पर दीप जलाए, मिठाई बांटी; 62वीं वाहिनी ने किया था दीपोत्सव कार्यक्रम

0
14

श्रावस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने चेक पोस्ट सुइयां पर एसएसबी जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने जवानों के साथ दीप जलाए और मिठाई देकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। 8 नवंबर 2026 को 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने दीपोत्सव कार्यक्रम रखा था। इसमें कार्यवाहक कमांडेंट ललेंद्र रत्नाकर, द्वितीय कमान अधिकारी एवं सहायक कमांडेंट राहुल भरत माली सहित अधिकारी और जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने दीप जलाए और आतिशबाजी की। दद्दन मिश्रा ने कहा कि सीमा की सुरक्षा में तैनात जवान परिवार से दूर रहकर देशवासियों की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने जवानों के साथ त्योहार मनाने को गर्व और सौभाग्य की बात बताया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और एसएसबी के बीच आपसी सहयोग और विश्वास की भावना भी देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here