कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया:मलौली गोशाई में रामफेर यादव के यहां चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

0
4

शंकरपुर, विक्रमजोत, बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोशाई गांव में रामफेर यादव के यहां सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। चौथे दिन कथा व्यास पंडित लालजी पांडेय महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार, दुराचार और पाप बढ़े, तब-तब भगवान ने अवतार लेकर दुष्टों का संहार किया। कथा के दौरान श्रोताओं ने ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’ के जयकारे लगाए। कथा व्यास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादों महीने की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि के समय हुआ था। उस समय बिजली चमक रही थी, घना अंधेरा था और तेज बारिश हो रही थी। कथा के दौरान श्रद्धालु और महिलाएं झूमने लगीं। महिलाओं ने मंगलगीत और भजन गाए। पंडाल में फूलों की वर्षा भी हुई। इस मौके पर हृदयराम यादव, दयाराम यादव, हरिराम यादव, अवधेश यादव, बृजेश यादव, अरविंद यादव, दुर्गेश, महेश, पवन, मनोज, संदीप, दिनेश, सूरज, कुलदीप, हेमंत, ध्रुव और शेखर सहित कई श्रोता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here