अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और मासूम बच्ची के साथ घर से निकालने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोठीभार पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, विवाहिता का निकाह 29 जुलाई 2024 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में 50 हजार रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 23 अगस्त 2026 को विवाहिता ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद 13 सितंबर 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपनी और बच्ची की सुरक्षा को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
मामले में कोठीभार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 352 और 351(3) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दहेज उत्पीड़न पर कोठीभार पुलिस का शिकंजा:50 हजार नकद और बाइक की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को पीटा
और पढ़ें
›
दीपावली से पहले एएसपी ने पैदल गश्त की:महराजगंज में नगर तिराहा से हनुमानगढ़ी तक बाजारों का जायजा लिया
›
कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया:मलौली गोशाई में रामफेर यादव के यहां चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा
›
जमुनहा में दीपावली की तैयारियां शुरू:घरों की सफाई-सजावट में जुटे लोग, बाजारों में दीये, लाइटें और मिठाइयां सजीं
