श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में पिछले दो दिनों से हुई बारिश के बाद रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। बारिश से तराई क्षेत्र में धान की फसल पर असर पड़ा है। खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से किसानों को नुकसान की चिंता है। हजारों बीघा क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है।
किसान वसीम, निब्बर, सुरेंद्र, विकास और धीरज ने बताया कि खड़ी धान की फसल को अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है। खेतों में कटी पड़ी फसल पानी में भीग गई है। इससे धान के दाने काले पड़ने और उनमें अंकुरण होने का खतरा है।
कई खेतों में अब भी बारिश का पानी भरा है। इससे फसल सुखाने और कटाई का काम रुक रहा है। किसानों का कहना है कि वे मौसम साफ होने और धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फसल सूख सके और कटाई व मड़ाई का काम पूरा कर सकें।
और पढ़ें
›
ग्रामीणों ने सड़क और पुलिया बनवाने की मांग की:श्रावस्ती के खाले कठौतिया गांव में मुख्य मार्ग के डिप की मरम्मत और तालाब किनारे पुलिया निर्माण के लिए प्रदर्शन
›
परतावल में सड़क किनारे महिला ने बच्चे को जन्म दिया:नवजात की मौत; डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा करीब सात माह का था
›
युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला:बस्ती में पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है
