Home उत्तर प्रदेश फरेंदा में जन्माष्टमी मेले में हुड़दंगियों ने मचाया उत्पात:प्रेम पोखरे पर विवाद...

फरेंदा में जन्माष्टमी मेले में हुड़दंगियों ने मचाया उत्पात:प्रेम पोखरे पर विवाद के बाद मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

0
3


महाराजगंज के फरेंदा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान प्रेम पोखरे पर हंगामा हो गया। कुछ युवकों के आपसी विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिससे मेले में मौजूद लोगों में डर फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रेम पोखरे पर लगे जन्माष्टमी मेले में काफी भीड़ थी। इसी बीच कुछ युवकों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। युवकों ने मेले के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इससे मेले में खरीदारी कर रहे बच्चों, महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को भागना पड़ा। मेले में तैनात पुलिस को हंगामे की खबर मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय थाना पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और हंगामा करने वालों को भगाना शुरू किया। पुलिस को देखकर उपद्रवी मौके से भाग गए। पुलिस ने तुरंत स्थिति को काबू में किया और मेले में शांति बहाल की। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मेला परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here