MNT NEWS BHARAT
BREAKING NEWS
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...
LIVE
Home उत्तर प्रदेश मेले में युवकों के दो गुटों में मारपीट का VIDEO:महराजगंज में लात-घूंसों...

मेले में युवकों के दो गुटों में मारपीट का VIDEO:महराजगंज में लात-घूंसों से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने विवाद शांत कराया

0
2


महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में प्रेम पोखरा मेला परिसर में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लात-घूंसों से हुई इस मारपीट के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। बताया जा रहा है कि मेला परिसर में किसी बात को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते उनके बीच कहासुनी बढ़ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में भी डर का माहौल बन गया। मारपीट के दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को संभाला। हालांकि, घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव बना रहा। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान कर रही है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और मौके से मिली जानकारी के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर ऐसी मारपीट से लोगों में डर पैदा हुआ है। उन्होंने पुलिस से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इससे मेला परिसर और आसपास के इलाके में शांति बनी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here