BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता एवं...

बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता एवं चेकिंग अभियान संचालित*

0
7

 

 

 

 

संबंधित खबरें
और पढ़ें

जनपद श्रावस्ती में बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं मानव तस्करी की रोकथाम तथा बच्चों की सुरक्षा एवं पुनर्वास के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के आदेशानुसार एवं *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह* के निर्देशन में जनपद स्तर पर *”अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास, किशोर श्रम उन्मूलन रोकथाम व बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, नशामुक्ति रोकथाम एवं जन जागरूकता अभियान”* संचालित किया जा रहा है।

 

और पढ़ें
› बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 उतरौला क्षेत्रान्तर्गत डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद* › थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद* › क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा थाना महराजगंज तराई परिसर में आगामी त्योहार दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।*

उक्त अभियान के क्रम में दिनांक 29.09.2026 को थाना ए0एच0टी0 पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्रान्तर्गत *ग्राम पाण्डेय पुरवा स्थित कम्पोजिट विद्यालय पाण्डेय पुरवा* पहुंचकर विद्यालय के बालक-बालिकाओं को *पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, बाल विवाह, बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति* के संबंध में जागरूक किया गया। इसके उपरांत कस्बा भिनगा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बालश्रम की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया तथा आमजन को आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए।

 

अभियान के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को बाल संरक्षण, मानव तस्करी, बाल विवाह, बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति के सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किसी भी आपात स्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर *चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 एवं एंबुलेंस सेवा-108* के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

 

अभियान के दौरान *माननीय जिला न्यायालय के न्यायाधीश श्री अनूप कुमार एवं सुश्री गायत्री पाण्डेय*, थाना ए0एच0टी0 से *प्रभारी निरीक्षक श्री लाल साहब सिंह, उपनिरीक्षक श्री रणविजय सिंह, महिला आरक्षी कंचन देवी, महिला आरक्षी अर्चना पांडेय एवं सरकारी वाहन चालक आरक्षी अमोल कुमार* तथा पैनल अधिवक्ता *श्री जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी एवं श्री ओम नारायण मिश्रा* उपस्थित रहे।

 

चेकिंग एवं जागरूकता अभियान के दौरान सम्पूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई।

 

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat
Exit mobile version