BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के...

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के खाते में सीधे भेजी छात्रवृत्ति की धनराशि*

0
8
  1. *

*प्रथम चरण में जनपद के कुल 2852 छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि की गई हस्तानान्तरित*

*मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने लाभार्थी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित*

श्रावस्ती, 03 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोकभवन में समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में डीबीटी से प्रदेश के 4.60 लाख छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि हस्तानान्तरित की गई। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा छात्रवृत्ति की धनराशि को किताबों इत्यादि पर ही व्यय करते हेतु अपील भी किया। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में मुख्य आयोजन किया गया। इस दौरान मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी ने लाभार्थी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मा0 मुख्यमंत्री जी सम्बोधन को भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा देखा व सुना गया।

इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि श्रावस्ती जनपद आकांक्षी जनपदों की श्रेणी में आता है, इससे पूर्व यह जनपद अति पिछड़े जनपदों में आता था। हमारी सरकार जिले के शैक्षिक उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। अब डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है, जिससे कि छात्र-छात्राओें को समय पर ही छात्रवृत्ति की पूर्ण धनराशि मिल रही है। आज हम सभी मा0 मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देते है।

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम  आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक* और पढ़ें

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए यही समय है अपने कैरियर को चुनने के लिए। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं आज से ही अपने उद्देश्य का निर्धारण करें कि उन्हें क्या बनना है। हमें परिस्थितियों के आगे मजबूर न होकर उससे आगे बढ़ना है। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी का कहना है कि छात्रवृत्ति की धनराशि को किसी अन्य जगह व्यय करने से अच्छा है कि हम उसे सही कार्यो जैसे किताबों इत्यादि में ही खर्च करें, जिससे उसका सदुपयोग हो सके।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति ने बताया कि छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत प्रथम चरण में जनपद के पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजना(कक्षा-9 व 10) के कुल 1820 छात्रों के खातों में डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति भेजी गई है। वहीं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (कक्षा-11 व 12) के अन्तर्गत कुल 1032 छात्रों के खातों में डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति भेजी गई है। इस प्रकार जनपद के कुल 2852 छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि हस्तानान्तरित की गई है।

और पढ़ें
› पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक* › बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 उतरौला क्षेत्रान्तर्गत डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद* › थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद*

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat