BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के समवाय भैंसाईनाका में NCC कैडेट्स...

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के समवाय भैंसाईनाका में NCC कैडेट्स के लिए SSB की भूमिका, कार्य एवं चुनौतियों पर व्याख्यान आयोजित

0
3

 

 

 

“सशक्त बासठ – हर चुनौती पर विजय”

संबंधित खबरें
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* और पढ़ें

 

 

और पढ़ें
› बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 उतरौला क्षेत्रान्तर्गत डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद* › थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद* › क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा थाना महराजगंज तराई परिसर में आगामी त्योहार दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।*

 

श्रावस्ती ।62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में ALL INDIA UP TREK-I & II ट्रैक के दौरान विभिन्न राज्यों से आए NCC कैडेट्स के लिए समवाय भैंसाईनाका में विशेष जागरूकता एवं परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सामान्य श्री संतोष कुमार मीना द्वारा NCC कैडेट्स को “SSB का Role, Task एवं चुनौतियों का सामना” विषय पर लगभग 20 मिनट का व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान के माध्यम से कैडेट्स को सशस्त्र सीमा बल की स्थापना के उद्देश्य, सीमा सुरक्षा में भूमिका, सीमा क्षेत्र में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों, सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के साथ समन्वय तथा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

इसके उपरांत NCC कैडेट्स को सीमा चौकी भैंसाईनाका का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें सीमाचौकी की कार्यप्रणाली, सीमा सुरक्षा व्यवस्था तथा जवानों द्वारा किए जाने वाले विभिन्न दायित्वों से अवगत कराया गया। कैडेट्स ने SSB के कार्यों एवं सीमा सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा जवानों के साथ संवाद भी किया।

उक्त कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए कुल 102 NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कैडेट्स को सीमा सुरक्षा बलों की भूमिका एवं दायित्वों से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र सेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat