BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज मिशन शक्ति फेज–5: श्रावस्ती पुलिस का सशक्त अभियान* *महिलाओं एवं बालिकाओं को...

मिशन शक्ति फेज–5: श्रावस्ती पुलिस का सशक्त अभियान* *महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक*

0
7

 

 

*

 

संबंधित खबरें
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चंद्रकेश सिंह* एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में *मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण)* के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

 

और पढ़ें
› बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 उतरौला क्षेत्रान्तर्गत डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद* › थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद* › क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा थाना महराजगंज तराई परिसर में आगामी त्योहार दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।*

इसी क्रम में शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौपाल, संवाद एवं जनसंपर्क के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें *”शक्ति दीदी”* के रूप में निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट एवं संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। ओटीपी, बैंकिंग विवरण एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करने तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

 

महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा सेवाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

 

जनपद के समस्त थानों पर स्थापित *मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क* के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई तथा *जागरूकता संबंधी सामग्री वितरित की गई*, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं ने जागरूकता कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

 

 

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat