BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*

0
2

*

*जिलाधिकारी ने 04 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*

*जनता की शिकायतों का समयपूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए-जिलाधिकारी*

*निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों पर होगी कार्यवाही-पुलिस अधीक्षक*

संबंधित खबरें
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* और पढ़ें
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* और पढ़ें

श्रावस्ती, 03 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से सुना तथा उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से भी जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर प्रतिदिन निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का समयपूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि किसी भी थानाध्यक्ष के विरूद्ध शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

और पढ़ें
› पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* › पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* › 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के समवाय भैंसाईनाका में NCC कैडेट्स के लिए SSB की भूमिका, कार्य एवं चुनौतियों पर व्याख्यान आयोजित › मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के खाते में सीधे भेजी छात्रवृत्ति की धनराशि*

सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस भिनगा में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए तथा मौके पर ही 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस जमुनहा में 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील इकौना में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, तहसीलदार भिनगा सहित नायब तहसीलदारगण, सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।