* सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अशोक कुमार द्वारा तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। डीआईजी श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कहा गया कि पुलिस विभाग व राजस्व विभाग को समन्वित रूप से शिकायतों का निस्तारण कराना होगा। शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है, अतएव सभी विभाग आपस मे समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान कराएं। डीआईजी श्री अशोक कुमार द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व एवं भूमि विवाद व अन्य जनहित से जुड़े मामलों के निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में किये जायें तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी शिकायत का निस्तारण केवल औपचारिकता के आधार पर नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि एवं तथ्यात्मक जांच के उपरांत किया जाए।
*इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*











