लालगंज-बिटिया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 34 करोड़ 61 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि करीब 20 से 25 दिन में सड़क का काम शुरू हो जाएगा और इसे 4 से 5 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
यदुवंश के मुताबिक, करीब 50 साल से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग थी, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इलाके के लोगों की परेशानी बताई।
इस मार्ग से सैकड़ों गांवों के लोग आते-जाते हैं। यह संत कबीर नगर जिले को भी जोड़ता है। यदुवंश ने कहा कि सड़क पर अक्सर आवागमन रुकता रहता है।
और पढ़ें
›
तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को टक्कर मारी:श्रावस्ती में घायल अज्ञात व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया
›
दाखिल-खारिज के नाम पर अवैध वसूली:महराजगंज डीएम से कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति और कामकाज की जांच कराने की मांग
›
बनगई पंचायत सचिवालय में जनगणना पर खुली बैठक हुई:अधिकारियों ने ग्रामीणों से परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी देने की अपील की
