श्रावस्ती जिले के जमुनहा में न्यू मॉडर्न बार एसोसिएशन तहसील जमुनहा के वार्षिक चुनाव में एडवोकेट अजय कुमार वर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इस पद के लिए उनके अलावा किसी अन्य अधिवक्ता ने नामांकन नहीं किया। नामांकन की आखिरी तारीख तक एक ही नामांकन मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने अजय कुमार वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद साथी अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया, बधाई दी और मिठाई बांटी। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्मा लंबे समय से बार एसोसिएशन से जुड़े हैं और युवा अधिवक्ताओं के मुद्दे उठाते रहे हैं। उन्होंने उनकी सरल और मिलनसार छवि का भी जिक्र किया। अजय कुमार वर्मा ने अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने और बार-बेंच के बीच बेहतर तालमेल के लिए काम करेंगे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
अजय कुमार वर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए:जमुनहा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में किसी अन्य अधिवक्ता ने नामांकन नहीं किया
BREAKING
NEWS

















