मिठौरा विकासखंड के पड़री खुर्द गांव के पंचायत भवन पर बुधवार को नियमित टीकाकरण अभियान के तहत 16 बच्चों को मुफ्त टीके लगाए गए। गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया गया।
एलएचवी कुष्मावती देवी ने बताया कि शिविर में 0 से 5 साल तक के बच्चों को टीके लगाए गए। इनमें बीसीजी, पेंटा, रोटा, पीसीवी, एफआईपीवी, एमआर, जेई, विटामिन ए और टीडी के टीके शामिल थे।
उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण से बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों को समय पर टीके लगवाने और टीकाकरण कार्ड के अनुसार सभी तय टीके लगवाने के लिए जागरूक किया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण इलाके के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देना था। इस मौके पर आशा बिंद्रावती देवी भी मौजूद रहीं।
BREAKING
NEWS

















