महराजगंज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बढ़े मरीज:ओपीडी में मरीजों की संख्या घट रही, डॉक्टर बोले- मौसम में बदलाव है वजह

0
2

महराजगंज जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या घट रही है। इस बदलाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
अस्पताल के डॉक्टर अनस ने बताया कि इमरजेंसी में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं। गंभीर होने पर लोग इमरजेंसी पहुंच रहे हैं।
हालांकि, ओपीडी में मरीजों की संख्या कम हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसम बदलने पर सर्दी, खांसी और बुखार से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। साफ-सफाई रखें और पर्याप्त पानी पिएं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here