महराजगंज में फरेंदा-लेहड़ा मंदिर मार्ग पर मंगलवार देर रात जंगल से निकलकर एक विशालकाय अजगर सड़क पर पहुंच गया। अजगर को सड़क पार करते देख राहगीर रुक गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उसके बड़े आकार को देखकर लोग हैरान रह गए। कुछ राहगीरों ने दूरी बनाकर अजगर को देखा, जबकि कुछ ने मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर जंगल की ओर से निकलकर सड़क पर आया था। वह धीरे-धीरे सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। कुछ देर तक मार्ग पर राहगीरों की आवाजाही प्रभावित रही और लोग रुककर अजगर को देखते रहे। मोबाइल में कैद किया नजारा सड़क पर विशालकाय अजगर दिखाई देने की खबर आसपास के इलाकों में भी फैल गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जंगल से सटा है मंदिर मार्ग फरेंदा-लेहड़ा मंदिर मार्ग जंगल से सटा होने के कारण यहां वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। हालांकि, सड़क पर इतने बड़े अजगर को देखकर राहगीरों में कौतूहल के साथ सतर्कता भी देखने को मिली। घटना के बाद से क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है।
महराजगंज में जंगल से निकला अजगर सड़क पार करने लगा:फरेंदा-लेहड़ा मंदिर मार्ग पर राहगीरों ने वीडियो बनाया, थमे वाहनों के रफ्तार
और पढ़ें
›
खराब हैंडपंप से दूषित पानी मिल रहा:श्रावस्ती के महतव पुरवा में ग्रामीणों और राहगीरों को साफ पानी नहीं मिल रहा
›
बस्ती में सरदार पटेल संदेश यात्रा:हजारों लोगों ने दिया समर्थन, सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील
›
चंगोई ग्राम पंचायत में सफाई अभियान चला:संचारी रोगों से बचाव के लिए गलियों, रास्तों और नालियों की सफाई की गई
