बस्ती के कप्तानगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह छठ पर्व मनाया गया। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और इसके बाद व्रत का पारण किया। ऐठीडीह, गड़हा गौतम, एकटेवका और पांडुला घाट समेत कई जगह सुबह से श्रद्धालु जुटने लगे। व्रती महिलाएं पूजा की डलिया, गन्ना, फल और प्रसाद लेकर घाट पहुंचीं। उन्होंने पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। घाटों पर छठ मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। गांवों में लोगों ने मिलकर घाटों की सफाई और सजावट की थी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पर्व में शामिल हुए। खपड़ही गांव की व्रती अन्नपूर्णा और ब्यूटी ने बताया कि वे इस साल पहली बार छठ व्रत कर रही हैं। उन्होंने छठ मैया से परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए पूजा की। उनके मुताबिक, यह पर्व परिवार और समाज को जोड़ने वाली परंपरा है।
कप्तानगंज में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:बस्ती के ऐठीडीह, गड़हा गौतम, एकटेवका और पांडुला घाट पर छठ पूजा के बाद व्रतियों ने पारण किया
और पढ़ें
›
कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:सड़क पर तड़प रहे 3 घायलों को विधायक ने पहुंचाया अस्पताल, महराजगंज में सुबह 7 बजे हुआ हादसा
›
व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:लालगंज में 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर छठ महापर्व का समापन
›
नासिरगंज में जनाबे ज़ैनब की शहादत पर मजलिस होगी:हुसैनिया इमामबाड़ा में पांच दिवसीय मजलिस का आज अंतिम दिन












