मेगा कैंप में 34 विभागों ने लगाए स्टॉल:पात्रों को 2 ट्रैक्टर और दिव्यांगजनों को 10 ट्राई-साइकिल बांटीं

0
1

श्रावस्ती के कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर (मेगा कैंप) लगाया। इसमें 34 सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को 2 ट्रैक्टर और दिव्यांगजनों को 10 ट्राई-साइकिल बांटी गईं। जनपद न्यायाधीश रमेश चन्द (प्रथम) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व और समाज कल्याण समेत कई विभागों ने अपनी सेवाएं दीं। स्टॉल पर लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया ने बताया कि इस साल दूसरी बार मेगा कैंप लगाया गया है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि एक ही जगह 34 विभागों की सेवाएं मिलने से लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस पहल से बिना बिचौलियों के पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here