BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर, तीन लोग घायल:एक की हालत गंभीर;...

श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर, तीन लोग घायल:एक की हालत गंभीर; बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर

0
1

श्रावस्ती के सिरसिया-भिनगा मार्ग पर बुधवार को भिनगा जंगल में रेंजरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यूनुस (31) को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं रियाज और अशफाक का इलाज संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में चल रहा है। सिरसिया थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी यूनुस पुत्र चिंकू बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। और उनकी बाइक पर ही रियाज (40) पुत्र जलील भी सवार थे। इसी दौरान सामने से बाइक लेकर आ रहे 26 वर्षीय अशफाक ने यूनुस की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। यूनुस के हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ सिर में चोट आई है। उन्हें अंदरूनी चोटें भी बताई गई हैं। हादसे के बाद तीनों को संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। यूनुस की हालत गंभीर होने पर उन्हें एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी मोहम्मद आरिफ खान ने मरीज की निगरानी की। उन्होंने एंबुलेंस के कंट्रोल रूम में मौजूद डॉक्टर से मरीज की स्थिति के बारे में सलाह ली और डॉक्टर के निर्देश पर आवश्यक उपचार किया। बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर यूनुस को भर्ती कराया गया। यूनुस के परिजनों ने ईएमटी मोहम्मद आरिफ खान और एंबुलेंस चालक नसीम का धन्यवाद किया। साथ ही आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया।

संबंधित खबरें