MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
TV Style News Ticker
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश दो सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान:बस्ती में अज्ञात वाहन...

दो सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान:बस्ती में अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, एक घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

0
0

बस्ती में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये घटनाएं परसरामपुर थाना क्षेत्र और विक्रमजोत चौराहे के पास हुईं। पहली घटना रविवार रात करीब नौ बजे परसरामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के सामने हुई। बहराइच से मजदूरी कर लौट रहे तीन युवक सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने नंदे पुत्र मोल्हे को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी धरमराज और अरविंद सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से नंदे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के कुटनियां गांव निवासी नंदे पुत्र मोल्हे के रूप में हुई। चौकी प्रभारी पंकज त्यागी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। खबर लिखे जाने तक अज्ञात वाहन का पता नहीं चल पाया था और न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी क्रम में, शनिवार देर शाम विक्रमजोत चौराहे पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर, अयोध्या रेफर कर दिया। घायलों की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के खतम सराय निवासी सुबास मौर्या और पंकज मौर्या के रूप में हुई। अयोध्या पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुबास मौर्या को मृत घोषित कर दिया। सुबास की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here