BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश सिसवा सीएचसी में उल्टी-दस्त, बुखार के मरीज बढ़े:300 मरीज पहुंच रहे अस्पताल,...

सिसवा सीएचसी में उल्टी-दस्त, बुखार के मरीज बढ़े:300 मरीज पहुंच रहे अस्पताल, डॉक्टर ने दी सावधानी बरतने की सलाह

0
1

महराजगंज में बारिश के मौसम में तापमान बदलने और उमस बढ़ने से मौसमी बीमारियों का असर बढ़ गया है। सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी में मरीजों की भीड़ काफी बढ़ गई है। पिछले एक हफ्ते से रोज करीब 250 से 300 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमें उल्टी-दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीज ज्यादा हैं। सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई थी। पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरों तक भीड़ लगी रही। सिसवा नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, बारिश में गंदा पानी पीने, खुले में रखे खाने और मौसम में नमी के कारण उल्टी-दस्त, बुखार और दूसरे मौसमी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लगातार बारिश के बाद उमस बढ़ने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो रही है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने बताया कि आजकल ओपीडी में रोज करीब 250 से 300 मरीज देखे जा रहे हैं। उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मरीजों की जांच के बाद जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर और अस्पतालकर्मी तैयार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में साफ पानी पिएं। घर के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें और खुले में बिकने वाले खाने से बचें। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेने और खान-पान व साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की सलाह भी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here