श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में कुत्ते के काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुहम्मदपुर निवासी अजरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि 4 सितंबर की शाम करीब आठ बजे कुत्ते के काटने को लेकर कुछ लोगों से उसकी बहस हो गई थी। अजरुद्दीन का आरोप है कि इसी बात पर गांव के चार युवकों ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच में 5 साल के मासूम पर कुत्ते का हमला:चेहरे को...
बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र के कारिडीहा गांव में एक पांच साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 10...






































