MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
TV Style News Ticker
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home देश सांड से टकराकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा टेंपो:श्रावस्ती में महिलाओं-बच्चों...

सांड से टकराकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा टेंपो:श्रावस्ती में महिलाओं-बच्चों समेत 8 घायल; बहराइच लौट रहे थे 11 लोग

0
4
सांड से टकराकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा टेंपो:श्रावस्ती में महिलाओं-बच्चों समेत 8 घायल; बहराइच लौट रहे थे 11 लोग

श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर छुट्टा मवेशी एक बार फिर हादसे की वजह बन गए। रविवार देर शाम करीब 7 बजे सीताद्वार मंदिर क्षेत्र में सड़क पर अचानक आए सांड से एक टेंपो टकरा गया। टक्कर के बाद अनियंत्रित टेंपो सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। टेंपो में चालक समेत करीब 11 लोग सवार थे। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो गड्ढे में जा गिरा और उसमें सवार यात्री फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत गड्ढे में उतरकर यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलों में टेंपो चालक जुनैद के अलावा रजितराम, निकेश, रत्तीराम, पारो और छोटी समेत महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बलरामपुर से फेरी कर बहराइच लौट रहे थे हादसे में घायल सभी लोग बहराइच के रहने वाले हैं और फेरी का काम करते हैं। वे बलरामपुर से टेंपो में सवार होकर बहराइच लौट रहे थे। टेंपो बहराइच के ताजपुर निवासी जुनैद चला रहा था। हादसे के समय टेंपो की रफ्तार कम बताई जा रही है। गनीमत रही कि सड़क किनारे बने गड्ढे में ज्यादा पानी नहीं था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर गड्ढे में अधिक पानी होता तो हादसा और गंभीर हो सकता था। 2023 में भी जानवर के कारण हुआ था बड़ा हादसा बौद्ध परिपथ पर छुट्टा मवेशियों के कारण यह पहला हादसा नहीं है। अगस्त 2023 में भगवानपुर गांव के पास जानवर को बचाने के प्रयास में एक कार पलट गई थी। हादसे में नेपालगंज निवासी वैभव उर्फ सोनू, उनकी पत्नी दीपिका और उनकी दो मासूम बेटियों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। कार चालक नानपारा निवासी अजय कुमार मिश्र घायल हुए थे। परिवार बलरामपुर से रिश्तेदारी के बाद नेपाल लौट रहा था। रात में सड़क पर मवेशी बन रहे खतरा लगातार हादसों के बावजूद बौद्ध परिपथ और हाईवे पर छुट्टा मवेशियों की समस्या बनी हुई है। खासकर रात के समय अचानक सड़क पर आने वाले मवेशियों से वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाता है। रविवार के हादसे के बाद एक बार फिर सड़क पर घूम रहे छुट्टा मवेशियों को लेकर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने मवेशियों को सड़कों से हटाने और हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here