BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home देश लैंडिंग के दौरान बेकाबू हुआ Amazon का कार्गो प्लेन, सड़क पर जा...

लैंडिंग के दौरान बेकाबू हुआ Amazon का कार्गो प्लेन, सड़क पर जा गिरा; आग में 5 की गई जान

0
3
News Desk

मियामी। अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्यूर्टो रिको के सैन जुआन से आया अमेजन का एक बोइंग 767-300 कार्गो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर सीधी सड़क पर चला गया। इस भीषण दुर्घटना में विमान कई वाहनों से टकरा गया और उसमें आग लग गई। मियामी-डैड काउंटी के अधिकारियों ने इस हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

60 से अधिक दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

मियामी-डैड फायर रेस्क्यू प्रमुख रे जादल्लाह के अनुसार, हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों में सवार लोग और विमान के पायलट व सह-पायलट कॉकपिट में फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही 60 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया। राहत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, हालांकि विमान से ईंधन का रिसाव रोकने में कई घंटे लग गए।

हादसे से हवाई यातायात ठप, 250 उड़ानें प्रभावित

दुर्घटना स्थल के फुटेज में सड़क पर रुका हुआ क्षतिग्रस्त विमान और चारों तरफ फैला काला धुआं साफ दिखाई दिया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि 32 साल पुराना यह बोइंग विमान नॉर्थ कैरोलिना की '21 एयर' कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिसे 2015 में यात्री से मालवाहक विमान में बदला गया था। इस दर्दनाक हादसे के चलते मियामी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं और करीब 250 उड़ानों में देरी दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here