MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
TV Style News Ticker
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश पयागपुर-गोंडा मार्ग पर विशालकाय आम की डाल गिरी:2 किलोमीटर लंबा जाम लगा,...

पयागपुर-गोंडा मार्ग पर विशालकाय आम की डाल गिरी:2 किलोमीटर लंबा जाम लगा, पुलिस-वन-विद्युत विभाग ने 1 घंटे में यातायात शुरू कराया

0
13


पयागपुर-गोंडा मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक पुराने आम के पेड़ की बड़ी डाल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। डाल गिरने से मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और करीब एक घंटे तक यातायात रुका रहा। सड़क के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। इससे जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। मार्ग बंद होने की खबर मिलते ही पयागपुर थाना अध्यक्ष दीपक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत यातायात संभाला। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्तों से निकालना शुरू किया। बहराइच की ओर से गोंडा जाने वाले वाहनों को भूपगंज बाजार से कांधी कुइयां गांव होते हुए गोंडा भेजा गया। वहीं, लखनऊ की ओर से बहराइच आने वाले वाहनों को अर्जुनपुर कोर्ट बाजार होते हुए भूपगंज बाजार के रास्ते बहराइच भेजा गया। पेड़ की डाल टूटने के दौरान उसकी चपेट में एक बिजली का खंभा भी आ गया, जिससे खंभा टूट गया। गनीमत रही कि घटना के तुरंत बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टूटे खंभे को ठीक करने का काम शुरू किया। यातायात बहाल कराने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ वन विभाग और बिजली विभाग की टीमें भी जुटी रहीं। बिजली विभाग के मोहित शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने बिजली के खंभे को ठीक किया, जबकि वन विभाग की ओर से जसवंत तिवारी समेत कर्मचारियों ने सड़क पर गिरी पेड़ की डाल को हटाने में मदद की। सभी विभागों की कोशिश के बाद करीब एक घंटे की मशक्कत से सड़क से पेड़ की डाल हटाई जा सकी और यातायात फिर से शुरू हुआ। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालकर जाम को संभाला। करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने के कारण राहगीरों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here