ड्रोन की अफवाहों पर डीआईजी का जनता से सीधा संवाद: हरैया में कहा- संदिग्ध गतिविधि पर सूचना दें, लोग बोले- गश्त बढ़ाएं

बस्ती के हरैया क्षेत्र में आसमान में ड्रोन दिखने और चोरी की अफवाहों से फैली दहशत को देखते हुए डीआईजी संजय त्यागी ने शनिवार रात जनता से सीधा संवाद किया। रामलीला मैदान में आयोजित इस जनसंवाद में उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं।

डीआईजी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर जनता को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना पुलिस अपराध पर नियंत्रण नहीं कर सकती। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात में अज्ञात रोशनी दिखाई देती है। वार्ड 12 के सभासद धर्मध्वज सिंह ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

राहुल सोनकर ने बताया कि कई दिनों से हरैया में ड्रोन जैसी चीज दिखाई दे रही है। राजा तिवारी ने इसे सर्वे से जोड़कर सवाल उठाया। रवि नामक निवासी ने इसे अफवाह नहीं बल्कि हकीकत बताते हुए सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था की मांग की।

एएसपी ओपी सिंह ने स्पष्ट किया कि चोरी और ड्रोन का कोई संबंध नहीं है। आसमान में दिखने वाली चीजें एयरपोर्ट की फ्लाइट भी हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि ड्रोन उड़ाने वालों को इसे थाने में पंजीकृत कराना अनिवार्य है। नियम का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने जनता से संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की। जनपद नियंत्रण कक्ष का नंबर 9454401933 है, जो 24 घंटे सक्रिय रहता है। कार्यक्रम में एएसपी ओपी सिंह, सीओ संजय सिंह, एसएचओ तहसीलदार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here