मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार का बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। राज्य सरकार अपराध और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में भोपाल के बाद अब सीहोर में भी बुलडोजर चला है, जहां धर्मांतरण के आरोपी जब्बार खान के घर की अवैध पहली मंजिल को गिरा दिया गया।यह कार्रवाई सीहोर के चांडकपुरी इलाके में की गई, जहां नगर पालिका द्वारा जारी नोटिस की समयसीमा खत्म होने के बाद डिमोलिशन शुरू हुआ। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे और नारेबाजी करते नजर आए।
धर्मांतरण का गंभीर आरोप
जब्बार खान और उसकी पत्नी ताहिरा खान पर आरोप है कि वे लोगों को नौकरी, मकान और पैसे का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। बीते 18 अगस्त को चांडकपुरी क्षेत्र में धर्मांतरण की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एक घर पर छापेमारी की थी।छापे के दौरान घर में प्रार्थना सभा हो रही थी और वहां से बाइबिल और अन्य धार्मिक साहित्य बरामद हुआ। मौके पर मौजूद लोगों और हिंदू संगठनों के बीच काफी बहस और तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हुई। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जब्बार खान और उसकी पत्नी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत मामला दर्ज किया है। फरियादी गोविंद मसुरे ने अपनी शिकायत में बताया कि जब्बार और ताहिरा ने उन्हें और अन्य दो व्यक्तियों को बार-बार धर्म बदलने का दबाव बनाया। कार्रवाई के तहत जब्बार खान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी ताहिरा खान फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिसकर्मी भी मिला संदिग्ध गतिविधियों में शामिल
इस प्रकरण में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब कोतवाली थाने का आरक्षक वीरेंद्र अहिरवार प्रार्थना सभा में शामिल पाया गया। वायरल वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आया कि “यीशु ने मेरे पाप धो दिए और मेरी जिंदगी बदल दी।” इस पर विभाग ने तत्काल उसे निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है। यहाँ क्लिक करके आप हमें अपना न्यूज भेज सकते हैं..दुनिया प्रदेश की ताजा तरीन खबरें और रोचक जानकारीयों के लिए जुडिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से..लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज अपने Whatsapp पर पायें…
ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ अपडेट रहिए देश और दुनिया की खबरों से. डाउनलोड कीजिए एमएनटी न्यूज़ भारत का लेटेस्ट मोबाइल एप… https://t.co/LpMM3nSLPG